वस्त्र वितरण के साथ बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

वस्त्र वितरण के साथ बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

पूर्व बर्दवान(अमन राय ): पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ थाना अंतर्गत बाराशूल किशोर संघ की पहल पर गरीब महिलाओं एवं शक्तिगढ़ थाना के 54 नगरसेवकों को वस्त्र वितरण कर दुर्घटना बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में माननीय पुलिस अधीक्षक कामनाशीश सेन आईपीएस , बर्दवान उत्तर विधानसभा केंद्र के विधायक निशित कुमार मलिक, जमालपुर विधानसभा केंद्र के विधायक आलोक मांझी, बर्दवान प्रखंड-2 के समग्र विकास अधिकारी माननीय सुबरना मजूमदार,पुलिस उपाधीक्षक अतनु घोषाल, शक्तिगढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी दीपक सरकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के एसपी कमानाशीष सेन ने लोगों को दुर्गापूजा एवं दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपील की दुर्गापूजा के दौरान  प्रशासन का सहयोग करते हुए पंडाल एवं प्रतिमा का दर्शन करें.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0